BFI

बीएफआई क्यों?

सही समय पर सही जगह पर सही तरीके से सही उपचार द्वारा लगभग निश्चित तौर पर सफलता पाई जा सकती है। इन “चार सही कार्यों” का चयन महत्वपूर्ण है।

जब आप बावीशी फर्टिलिटी इंस्टीट्यूट को चुनते हैं, तब आपकी पसंद सही है।

केवल सबसे प्रगतिशिल और अनुभवी फर्टिलिटी क्लीनिक ही जटिल आईवीएफ उपचार को सरल, सुरक्षित, स्मार्ट और सफल बना सकते हैं और यह हमारा “ईज़ी आईवीएफ” है।

वर्ष 1998 से अव्वल

वर्ष 1986 से महिलाओं के स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करते हुए, बावीशी ने शुरुआत से ही सोनोग्राफी, एंडोस्कोपी, इनफर्टिलिटी आदि में नई तकनीक को लागू किया| वर्ष 1998- सबसे उन्नत सहायक प्रजनन तकनीक “एआरटी 

इन विट्रो फर्टिलाइजेशन” – भारत में आईवीएफ उपचार डायमंड इंस्टीट्यूट फॉर इनफर्टिलिटी – यूएसए के साथ तकनीकी सहयोग किया। विश्व के पसंदीदा फर्टिलिटी आधारित  पर्यटन स्थल के रूप में भारत की सफलता की कहानी में BFI का बहुत बड़ा योगदान है!

  • पूरे भारत में शीर्ष का फर्टिलिटी क्लिनिक
  • पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ फर्टिलिटी क्लिनिक चेन
  • पश्चिमी भारत की सर्वश्रेष्ठ फर्टिलिटी क्लिनिक चेन

सफलता की अनगिनत कहानियाँ

स्थापना के बाद से लगातार और बहुत उच्च सफलता दर ने 30,000+ सफल आईवीएफ गर्भधारण हासिल करने में मदद की है। जिन जोड़ों ने हम पर विश्वास किया है, उनमें से 98% प्रतिशत के हाथों में आज एक स्वस्थ जीवित शिशु है !!!

एक जोड़े को और क्या चाहिए?

अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नवाचारों ने बीएफआई को कई बातों में सर्वश्रेष्ठ बनाया है जैसे..

  • भारत का पहला फ्रोज़न एग से जन्म जीवित शिशु
  • भारत में पहली अंतरराष्ट्रीय रोगी सरोगेसी
  • भारत का पहला आईवीएफ शिशुओं का सम्मेलन
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा सबसे प्रतिष्ठित “चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्टता” पुरस्कार प्राप्त करने वाला क्लिनिक।
  • “सुरक्षा कवच पैकेज” का प्रस्ताव रखने वाला पहला क्लिनिक।
  • अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ स्त्री रोग विशेषज्ञों के लिए पहली प्राइवेट फर्टिलिटी कॉन्फ्रेंस
  • सिम्पल एआरटी पर पहली पुस्तक – आईयूआई फॉर कंसल्टेंट्स
  • आईयूआई प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम “जन जागृति” और “परिवार मिलन”
  • रोगी सहायता समूह “दिव्य संतान परिवार”
  • रोगी के लिए सूचना पुस्तकें और पुस्तिकाएं
  • हिंदी और गुजराती में 222 आईवीएफ शिशुओं के माता-पिता की जीवन की सच्ची कहानियों पर पुस्तक “देवने दीये मांग कर लिए” “देवना दिधेला मांगी ने लिधेला।”
  • टीवी धारावाहिक “मारो अंश मारो वंश” के रूप में 26 सफल जोड़ों के जीवन की सच्ची कहानियां।
  • लाइव प्रोग्राम सीरीज़ “खुशियों की गोद भराई” में अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती और मराठी में निःसंतानता की सभी समस्याओं को शामिल किया गया है।

टीम – मशीनों के साथ-साथ निपुण कर्मचारी

हमारी टीम, सहानुभूति और पारदर्शिता के सिद्धांतों द्वारा निर्देशित, अनुभवी निःसंतानता एवं  स्त्री रोग विशेषज्ञों, मान्यता प्राप्त भ्रूणविज्ञानी, सक्षम नर्स और हमारे समर्पित एडमिनिस्ट्रेटिव और सहायक कर्मचारियों से बनी है।

योग्य, अनुभवी, कुशल और समर्पित टीम, आपको सर्वोत्तम परिणाम प्रदान करती है। वह भी सरल, सुरक्षित, स्मार्ट और सफल!

सभी सुविधाएं एक छत के नीचे

एक छत के नीचे इलाज से पहले सभी प्रारंभिक परीक्षण।

आपका ठीक से इलाज करने के लिए प्रारंभिक पूर्व-उपचार परीक्षण/टेस्ट आवश्यक हैं। वे हमें आपकी आवश्यकता अनुसार उपचार -विकल्पों के चयन की अनुमति देते हैं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह हमें आश्वासन देता है कि आपका स्वास्थ्य ठीक रहे और आप सफलतापूर्वक मातृत्व अवधि को गुजार सकें, जो हमारे लिए  प्राथमिकता है।

बावीशी फर्टिलिटी सेंटर में, हम “वन-स्टॉप क्लिनिक” अवधारणा को लागू करते हैं। जैसे, आप इन सभी परीक्षणों को क्लिनिक में एक छत के नीचे, थोड़े समय में करके, और उसके तुरंत बाद अपने अगे की  उपचार की योजना बना सकते हैं।

प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाली सभी तरह के ओपरेशन/ सर्जरी, आईयूआई, आईवीएफ, लेजर-असिस्टेड हैचिंग, प्रीइम्प्लांटेशन जेनेटिक्स, फ्रीजिंग-क्रायोप्रिजर्वेशन, डोनर सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।

फर्टिलिटी प्लानिंग – फर्टिलिटी ट्रीटमेंट – फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन सभी एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाते हैं, इसलिए हम सबसे अच्छा वन-स्टॉप सॉल्यूशन हैं।

“फर्टिलिटी ट्रीटमेंट का मतलब आईवीएफ’ बिलकूल नहीं है। हम एक ही छत के नीचे सबसे सरल से लेकर सबसे उन्नत स्तर तक सभी प्रजनन उपचार विकल्प प्रदान करते हैं। जोड़ों को अपनी सोनोग्राफी, ब्लड टेस्ट, दवाएं आदि प्राप्त करने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं जाना पड़ता है। पुरुष और महिला भागीदारों का साधारण जांच, वीर्य परीक्षण, फैलोपियन ट्यूब परीक्षण, ओव्यूलेशन इन्डक्शन और निगरानी, ​​सोनोग्राफी, एंडोस्कोपी ऑपरेशन, आईवीएफ, आईवीएफ में उन्नत तकनीकें जैसे लेजर-असिस्टेड हैचिंग, ब्लास्टोसिस्ट कल्चर। अंडाणु शुक्राणु भ्रूण दान, अंडाणु शुक्राणु भ्रूण, ब्लास्टोसिस्ट फ्रीजिंग आदि। सबसे उन्नत आनुवंशिकी, प्रीइम्प्लांटेशन आनुवंशिक परीक्षण पीजीटी, पीजीटी ए, पीजीटी एम, पीजीटी एसआर, जिसे पीजीएस के रूप में भी जाना जाता है और PGD, मे बीअएफआइ पश्चिमी भारत में अग्रणी है। बीएफआई ने भारत में सरोगेसी उपचार का भी बीड़ा उठाया है और पहली अंतरराष्ट्रीय सरोगेसी करने का क्रेडिट भी उसके पास है

तो कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं; बीएफआई में अपनी जरूरत का हर विकल्प प्राप्त करें।

प्रत्येक ट्रीटमेंट साइकिल की सफलता को अधिकतम करें

समग्र दृष्टिकोण!

सफल उपचार के लिए आपके शरीर का विस्तृत और व्यक्तिगत मूल्यांकन और उसकी तैयारी हमारा दृष्टिकोण है। एक सफल गर्भावस्था के लिए उच्च गुणवत्ता वाले भ्रूणों का सही निर्माण और चयन आवश्यक है। हम उपचार की प्रतिक्रिया की निगरानी और मूल्यांकन के लिए आधुनिक निदान तकनिक का उपयोग करते हैं, साथ ही सर्वोत्तम गुणवत्ता और मात्रा में भ्रूण विकास और स्थानांतरण और फ्रीजिंग के लिए भ्रूण का इष्टतम चयन भी करते हैं। नतीजतन, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि ट्रीट्मेंट साइकिल की संख्या यथासंभव कम हो, जिससे स्वस्थ गर्भावस्था प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है।

युगल केंद्रित और आवश्यकता केंद्रित – आपका परिवार हमारा लक्ष्य है

बीएफआई में, आप हमेशा सबसे खास हैं।

श्रेष्ठ उपचार और व्यक्तिगत देखभाल!

डिजाइनिंग/प्लानिंग से लेकर ऑपरेशन तक, हमारे सभी सेंटर्स, जोड़ों की जरूरतों और सुविधा पर केंद्रित हैं। हमारी नीतियां और प्रक्रियाएं सभी दंपति/ जोड़ों की आकांक्षाओं और जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार की गई हैं। बावीशी में परामर्श,स्वच्छता, गोपनीयता, मिलने का निश्चित समय, आगे की अपॉइंटमेंट, उपचार के पूर्व, दौरान और बाद में सहायता, सब युगल-केंद्रित है! टीम का हर सदस्य जोड़ों की जरूरतों को पूरा करने और उन्हें घर जैसा महसूस कराने के लिए बहुत उत्सुक और इच्छुक है। यही हमारी संस्कृति है।

हमारी सुप्रशिक्षित टीम, अत्याधुनिक उपकरण, आधुनिक परामर्श कक्ष, प्रयोगशालाएं और उच्च सफलता दर यह सब बावीशी फर्टिलिटी इंस्टीट्यूट ने 1986 से ही यह सब हासिल किया है!

हम जानते हैं कि आपका समय कीमती है, और इसीलिए हम आपकी कार्य संबंधी प्राथमिकताओं, चाइल्डकेयर की बाधाओं, या सामान्य रूप से आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हैं।

निजीकरण और कस्टमाईजेशन

जैसे सभी समस्याओं का समाधान एक नहीं होता ऐसा ही हर कपल की समस्या का हल अलग-अलग होता है। हमारी उपचार रणनीतियां मेकेनिकल नहीं हैं, बल्कि हर जोड़े के लिए अत्याधिक अनुकूलित हैं।

हम आपकी सभी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं, विकल्पों, इच्छाओं, परिस्थितियों, खर्च करने की क्षमता, समय की उपलब्धता, नौकरी की स्थिति, गर्भ धारण करने की तात्कालिकता, नए व्यवसाय या विदेश प्रवासन योजनाओं, परिवार में बीमारी, आदि मसलों को अत्यधिक महत्व देते हैं। इसके अलावा आपकी चिकित्सा स्थिति, आयु, स्वास्थ्य, प्रजनन क्षमता, वीर्य मानक – शुक्राणु समस्याएं, अंडे की गुणवत्ता – मात्रा संबंधी मुद्दे, गर्भाशय की समस्या, फाइब्रॉएड, एंडोमेट्रियोसिस, खराब एंडोमेट्रियम, पिछली उपचार प्रतिक्रिया, गर्भपात, आनुवंशिक समस्याएं आदि हैं जो आपकी  प्रजनन क्षमता को प्रभावित करते हैं, उनका गर्भावस्था या प्रसव सभी पर विस्तार से विचार किया जाता है।

व्यक्तिगत उपचार , व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार होता है तथा आईवीएफ उपचार से उत्पन्न होने वाले किसी भी तनाव को कम करता है।

हम मानते हैं कि प्रत्येक रोगी अलग है और उसका इलाज एक कस्टमाइज्ड आईवीएफ उपचार प्रोटोकॉल के तहत किया जाना चाहिए। हमारी दिन-रात सेवा (365/24/7 )सेवा यह सुनिश्चित करती है कि आइवीअएफ के निर्णायक चरण जैसे कि अंडाणु संग्रह या भ्रूण स्थानांतरण सबसे उपयुक्त समय पर हो।

मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से उपचार को सबसे उपयुक्त बनाने के लिए व्यापक रूप से उपचार को निजीकृत और अनुकूलित किया जाता है।

नैतिकता – आपके अंडाणु आपके शुक्राणु की गारंटी।

आपकी आनुवंशिक सामग्री अमूल्य है!

एआरटी-आईवीएफ में अनैतिक कार्य किए जाने की काफी संभावनाएं हैं। बीएफआई नैतिक व्यवहार के लिए दृढ़ता से और पूरी तरह से समर्पित है, और बीएफआई में, आप आनुवंशिक कंटेंट, आपके शुक्राणु, अंडाणु या भ्रूण के नैतिक उपयोग के बारे में पूरी तरह से आश्वस्त रहें। हम आपके किसी आनुवंशिक कंटेंट का दान या दुरुपयोग नहीं करते हैं। हम दोनों भागीदारों(युगल) की सूचित और स्पष्ट सहमति के बिना किसी भी दाता युग्मक का उपयोग नहीं करते हैं। विश्वास सबसे बहुमूल्य चीज है जिसे हमने अपने नैतिक दृष्टिकोण के कारण अर्जित किया है।

हमारी आचार संहिता में निम्नलिखित सिद्धांत शामिल हैं:

  • उपलब्धता: सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं;
  • पर्याप्तता: आईवीएफ, पोषण और परामर्श के लिए एकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं का पर्याप्त और सतत प्रावधान;
  • किफायती ट्रीटमेंट : – हर पैसा खर्च करने कासबसे ज्यादा लाभ
  •  अनुकूलनशीलता: सर्वोत्तम परिणामों के लिए व्यक्तिगत उपचार।

ईमानदार और पारदर्शी

ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है। जोड़ों का अपने उपचार चयन को लेकर गुमराह होना और अपनी मेहनत की कमाई को अनावश्यक प्रक्रियाओं और उपचार पर बर्बाद करना बहुत आसान है। इलाज करने वाले डॉक्टर से ईमानदार/ उच्चित सलाह अमूल्य होती है।

हमारी सफलता  प्रेग्नेंसी नहीं बल्कि कपल्स की पसंद की प्रेग्नेंसी है। हम सफलता के लिये किसी भी शॉर्टकट का सहारा नहीं लेते हैं, बल्कि उपचार के प्रत्येक विकल्प के फायदे और नुकसान पर चर्चा करते हैं और उन्हें सर्वोत्तम विकल्प चुनने में मदद करते हैं।

बीएफआई में सब कुछ पारदर्शी है! चाहे वह एक उपचार विकल्प हो या उसका खर्च

परामर्श और सहयोग

उपचार कई बार बहुत तनावपूर्ण हो सकता है। अधूरी जानकारी, असफलता का डर, वित्तीय समस्याएं, आदि, बहुत अधिक तनाव का कारण बनते हैं। तनाव इलाज के परिणाम को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है।

उपचार से पहले और उसके दौरान, पूरी प्रक्रिया की पूरी तरह से जानकारी रहने से जोड़ों को शंति      में मदद मिलती है।

उपचार के दौरान और बाद में हमारे काउंसलर, डॉक्टर और पूरी सपोर्ट टीम का हाथ थामने से जोड़ों को इस भावनात्मक उतार-चढ़ाव के दौर को सफलतापूर्वक पार करने में मदद मिलती है।

हमारा सहानुभूतिपूर्ण रवैया है  और आप पूरे उपचार के दौरान आपका मार्गदर्शन करने के लिए हम पर भरोसा कर सकते हैं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि पूरी उपचार प्रक्रिया का परिणाम एक सफल गर्भावस्था और एक स्वस्थ बच्चे की प्राप्ति हो।

हमारी सेवाएं सभी के लिए सुलभ हैं। हम पारदर्शिता में विश्वास करते हैं, और हम सभी को प्रजनन क्षमता की विशिष्ट समस्या को समझने के लिए व्यापक रूप से जानकारी प्रदान करते हैं।

डॉक्टरसंरक्षक

हमारे डॉक्टर मरीज की हर समस्या के बारे में जानकारी  देते हैं,  उसके लिये उपलब्ध उपचार विकल्प और उनके गुण और अवगुण पर चर्चा करते हैं। हालांकि, कई बार, कई रोगियों को  अपने लिए सही विकल्प का चुनाव करना मुश्किल होता है।

ऐसी स्थितियों में, मरीज़ को हम अंतिम निर्णय लेने में मदद करते हैं। हम अपने व्यावसायिक लाभ या अहंकार से ऊपर उठकर, ऐसी स्थितियों में मरीजों को उनके सगे- संबंधी के रूप में मदद करते हैं। हम उपचार निर्धारित नहीं करते , लेकिन सही चीज़ चुनने में  मदद करते हैं। अंतत: यह दंपति का अपना बच्चा है।

घर पर देखभाल

इसके बारे में कभी नहीं सोचा, है ना? हाँ, हम घर पर भी सेवाए प्रदान करते हैं। चाहे वह दवाएं उपलब्ध कराना हों या ब्लड सैंपल, सीमन सैंपल लेना हो और बहुत कुछ। अपने घर पर आराम करें और समय, ऊर्जा बचाएं और परेशानी से बचें।

तकनीक

तकनीकें चमत्कार कर सकती हैं 

अत्याधुनिक तकनीक और निरंतर अग्रेसरता से बीएफआई को आपके इलाज के लिए दुनिया की सर्वश्रेष्ठ तकनीक प्रदान करने में मदद मिलती है। chahe wo चाहे वो रोगी की सुरक्षा पर निगरानी हो, आईवीएफ लैब, सोनोग्राफी, एंडोस्कोपी ऑपरेशन उपकरण हो, हम जो कुछ भी उपयोग करते हैं वह “सबसे अच्छा” होता है। हमारे रोगी डेटा प्रबंधन, रिकॉर्ड-कीपिंग, डबल चेकिंग आदि, अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करते हैं।

क्लास 1000 आईवीएफ लैब्स

आईवीएफ के लिए “दुनिया में सर्वश्रेष्ठ” मानी जाने वाली हर चीज भारत में उपलब्ध है। यह तकनिक लेब में उपयोग होने वाली डिस्पोजेबल वस्तुएं, भ्रूण के कल्चर मीडिया, आईवीएफ दवाएं आदि हो सकती हैं।

लेकिन भरत मे सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण-वायु प्रदूषण की है। हवा के प्रदूषण, अन्य अशुद्धियाँ और विषाक्त पदार्थ भ्रूण के विकास और उनके आरोपण और विकासशील क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।

इस पर नियंत्रण पाने के लिए हमने अपने सभी लैब को ‘क्लास 1000’ लैब बना लिया है। इसका मतलब है कि लैब के अंदर की वायु की गुणवत्ता सबसे शुद्ध और भ्रूण के विकास के लिए सर्वाधिक अनुकूल है। ‘क्लास 1000’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुशंसित ‘क्लास 10,000 से 10 गुना बेहतर है।

फ्रेश भ्रूण का स्थानांतरण

फ्रेश फ्रेश ही होता है चाहे वो भ्रूण ही क्यों न हो। जब भी यह सुरक्षा की द्रष्टि से संभव होता है, हम बीएफआई में फ्रेश भ्रूणों का स्थानांतरण करते हैं। जब फ्रेश भ्रूण स्थानांतरित किया जाता है तो लगभग 90% जोड़ों के पास सफलता का सबसे अच्छा मौका हो सकता है-  सबसे बड़ा शोध – (एक मेटा-विश्लेषण,) यह साबित करता है। एक अनिश्चित प्रोटोकॉल के तहत, ताजा भ्रूण स्थानांतरण नहीं करने से बिना किसी वास्तविक लाभ के जोड़ों पर वित्तीय और भावनात्मक बोझ बढ़ जाता है।

बेहतर फ्रीजिंग प्रोग्राम

अत्यधिक निजीकृत  प्रत्येक मरीज के व्यक्तिगत मापदंड पर आधारित  –ओवेरीयन स्टीम्यूलेशन के द्वारा हम सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले अंडों और उच्च गुणवत्ता वाले भ्रूणों की योग्य संख्या प्राप्त करने का इरादा रखते हैं। यह जोड़ों को भविष्य में उपयोग के लिए फ्रीजिंग और स्टोरेज के लिए अतिरिक्त भ्रूण रखने में मदद करता है। बीएफआई में विट्रिफिकेशन (फ्रीजिंग ) की नवीनतम तकनीक लगभग शतप्रतिशत (100%) फ्रीज़्ड अंडे/भ्रूण या ब्लास्टोसिस्ट को जीवित रखती है;| अगर ताजा ईटी (भ्रूण ट्रांस्फर) असफल हो जाता है या सुरक्षा की द्रष्टि से नहीं किया जाता है तो जोड़े गर्भ के लिए उनका इस्तेमाल कर सकते हैं;|  इसके अलावा जोड़े दूसरी गर्भावस्था प्राप्त करने के लिए भी इनका उपयोग कर सकते हैं। एक सफल फ्रीजिंग कार्यक्रम जोड़ों को बहुत फ्रेश और फ्रोजन का मिलाकर कुल अधिक सफलता का मौका देता है और उपचार की सुरक्षा को बढ़ाता है।

ओएचएसएस फ्री क्लिनिक:

बावीशी फर्टिलिटी इंस्टीट्यूट्स के पास ” ओवेरीयन हाइपरस्टिम्यूलेशन सिंड्रोम – ओएचएसएस” से बचने के लिए हमारे विशिष्ट प्रोटोकॉल और मानदंड हैं। यह आईवीएफ उपचार का एक वास्तविक जोखिम है जिससे लगभग 100% बचा जा सकता है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आईवीएफ क्लीनिक गंभीर ओएचएसएस की संख्या को ki 0% तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। बावीशी ने इस स्तर को पा लिया है! पिछले 10 से अधिक वर्षों से, हमारे किसी भी मरीज को गंभीर ओएचएसएस नहीं हुआ है।

रिसर्च संचालित संगठन – एविडेंस आधारित उपचार – एकीकरण 

प्रजनन चिकित्सा सबसे तेजी से बढ़ने वाला विज्ञान है! इस क्षेत्र के अनुसंधान को उच्चतम स्तरों में से एक माना जाता है, चाहे वह दवाएं और उपचार प्रोटोकॉल, उपकरण, भ्रूण विकास प्रणाली, मीडिया आदि हो।

विभिन्न प्रोटोकॉल और प्रक्रियाओं की सुरक्षा, प्रभावकारिता के बारे में हर दिन नए प्रमाण सामने आ रहे हैं। सभी घटनाक्रमों से अवगत रहना बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन साथ ही, ऐसे सभी शोधों और साक्ष्यों के लाभों और सीमाओं का आलोचनात्मक मूल्यांकन करना भी बहुत महत्वपूर्ण है।

बीएफआई में, हम लगातार अपने स्वयं का रिसर्च और मूल्यांकन करते हैं और अपने रोगियों को सिद्ध नए उपचार विकल्प प्रदान करते हैं।

नवाचार/ इनोवेशन

अत्याधुनिक तकनीक और प्रयोगशाला उपकरण विशेष देखभाल लिए साथ काम करते हैं | क्योंकि न केवल हम लगातार अपडेटेड रहते हैं, बल्कि हम आईवीएफ रिसर्च में सक्रिय रूप से शामिल होते हैं।

प्राकृतिक प्रजनन क्षमता में वृद्धि

हम आपके इलाज के लिए सबसे अच्छी, तकनीक, दवाइयाँ आदि जो भी उपयोग करते हैं, अंत में, आपके शरीर को सबसे अच्छी प्रतिक्रिया देनी होती है। उपचार से पहले और उसके दौरान, हम सर्वोत्तम आउटपुट प्राप्त करने के लिए आपके शरीर की प्रतिक्रिया और ग्रहणशीलता को संतुलित करने का प्रयास करते हैं। हम पुरुष और महिला दोनों भागीदारों की प्राकृतिक/ नैसर्गिक प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देने की कोशिश करते हैं ताकि यह उपचार के दौरान या उपचार-मुक्त अवधि में भी मदद कर सके।

हमें चुनौतियाँ पसंद हैं

हजारों जोड़ों को विभिन्न समस्याओं का इलाज करने के बाद, हम सबसे जटिल से जटिल मामलों का इलाज करने के लिए अधिक रोमांचित और उत्साहित महसूस करते हैं। हम उन्हें अपना 100% देते हैं और उन्हें ठीक करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करते हैं। पूरी बीएफआई टीम चुनौतियों को स्वीकार करने और सफलता के बाद ही संतुष्ट महसूस करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

मूल्य आधारित सेवाएं/ पैसा वसूल सुविधाए

कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाले आईवीएफ उपचार का अर्थ है कि हम आपके द्वारा खर्च किए जाने वाले प्रत्येक रुपये के लिए विशिष्ट सुविधा प्रदान करते हैं!

पैमाने की अर्थव्यवस्था! बीएफआई में किए गए ट्रीटमेंट साइकिल की बहुत अधिक संख्या इसे सर्वोत्तम खरीद शक्ति और संसाधनों की सर्वोत्तम उपयोगिता प्रदान करती है जो जोड़ों को बहुत ही उचित कीमत पर सर्वोत्तम उपचार प्राप्त करने में मदद करती है।

पैकेज: हम आपकी मेहनत की कमाई को महत्व देते हैं और आपके द्वारा खर्च किए गए प्रत्येक रुपये के बदले अधिकतम परिणाम प्राप्त करने में आपकी सहायता करते हैं।

बीएफआई जोड़ों को उनके बजट के अनुकूल पैकेजों की अधिकतम रेंज प्रदान करता है और “सभी के लिए आईवीएफ” को साकार करता है।

सुरक्षा पैकेज

बड़े बड़े दावे नहीं, बल्कि एक ठोस वादा

सुरक्षा कवच पैकेज पूरी दुनिया में अपनी तरह का एक विशिष्ट और एकमात्र पैकेज है। यह जोड़ों को तब तक पैसे की 100% सुरक्षा प्रदान करता है जब तक कि उनके हाथों में एक स्वस्थ जीवित बच्चा नहीं मिल जाता! बढ़िया है ना? एक जोड़े को और क्या चाहिए?

इस पैकेज को चुनने वाले 98% दंपत्तियों के हाथ में आज स्वस्थ जीवित बच्चे हैं !

हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि पूरी उपचार प्रक्रिया का परिणाम एक आसान गर्भावस्था और एक स्वस्थ बच्चे के रूप में प्राप्त हो।

संपर्क करें

क्या आप हमारे किसी विशेषज्ञ के साथ परामर्श करने में रुचि रखते हैं? आज ही हमारे साथ अपॉइंटमेंट बुक करें।

हमारे स्थान

    Book an Appointment

    Your family building is just your decision away. Reach us NOW, fill this form and we will respond ASAP, Together, we will succeed.